छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG News : दंतैल हाथी ने मचाया आतंक, धान खरीदी केंद्र में रखे धान को किया चट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…
CG News : दंतैल हाथी ने मचाया आतंक, धान खरीदी केंद्र में रखे धान को किया चट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

रायगढ़। जिले के रायगढ़ वन मंडल में एक दंतैल हाथी ने गांव में आतंक मचाया है। घटना ग्राम बंगुरसिया के धान खरीदी केंद्र की है, जहां हाथी ने देर रात जमकर उत्पात किया। बताया जा रहा है कि हाथी ने मंडी में रखे धान को भी चट कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक दंतैल हाथी अचानक ग्राम बंगुरसिया के धान खरीदी केंद्र में घुस आया। हाथी ने पहले तो मंडी में मौजूद अन्य सामान को नष्ट किया और फिर वहां रखे धान को भी खा लिया।
इस घटना से वहां काम कर रहे कर्मचारी और आसपास के ग्रामीण डर गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत और साहस दिखाते हुए हाथी को खरीदी केंद्र से बाहर खदेड़ दिया। इस पूरी घटना को ग्रामीणों ने वीडियो में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisment



