Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर आकाश छिकारा ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए दिए निर्देश…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  जनदर्शन में विकासखंड पामगढ़ के ग्राम पंचायत भिलौनी निवासी गोविन्द प्रसाद शर्मा द्वारा केसीसी के तहत ऋण दिलाने, तहसील जांजगीर मुख्यालय निवासी श्रीमती शारदा तंबोली द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण कराने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत भड़ेसर निवासी जीवन लाल साहू द्वारा निजी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत तागा निवासी दिव्यांग बलराम धीवर द्वारा मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।

See also  JEE Advanced 2025 Admit Card : जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, 18 मई को है एग्जाम…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!