Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

UP NEWS: लोन लेकर साली की हत्या के लिए दी थी सुपारी, मुजफ्फरनगर में गैंगरेप-हत्या का एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार…

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने हत्या और गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शुभम को शनिवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध असलहा और मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में मुख्य आरोपी आशीष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीसरे साथी दीपक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर घेराबंदी की थी। इसी दौरान शुभम बाइक से आता हुआ दिखा। पुलिस को देखते ही वह तेजी से भागने लगा। तेज रफ्तार में भाग रहे शुभम की बाइक ग्राम विज्ञाना मार्ग के पास असंतुलित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शुभम के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया।

See also  CG NEWS:ऑनलाइन जॉब के चक्कर में फोटोग्राफर ने गंवाए 7.20 लाख:ठगों ने परमानेंट कस्टमर बनाने का झांसा दिया, फिर निवेश का लालच देकर वसूले रुपए...

पूछताछ के दौरान शुभम ने बताया कि मुख्य आरोपी आशीष ने उन्हें 30 हजार रुपए में अपनी साली की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इसके लिए आशीष ने बैंक से 40 हजार रुपए का लोन दिया था। इसके बाद उसने दीपक के साथ मिलकर आशीष की साली की हत्या की थी। पढ़ें पूरी खबर…

मथुरा में बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; ​​​​​​मेरठ में लूट की घटना छिपाने पर दरोगा

Advertisment

मथुरा पुलिस ने शनिवार देर रात बदमाश को एनकाउंटर में गोली मार दी। पुलिस ने घेरा, तो बदमाश फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

See also  हाइवे पर भीषण सड़क हादसा,गलत साइड में खड़े ट्रेलर से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत...

पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मुठभेड़ धौरेरा रोड के गौ ग्राम के पास हुई। बदमाश की पहचान थाना वृंदावन के गौतम पाड़ा निवासी विशाल के रूप में हुई। वह 29 जनवरी को ड्राइवर की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!