Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने पालकों को लिखा पत्र, शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान,  स्वीप अंतर्गत रंगोली, पेंटिंग, रैली निकालकर दिया मतदान जागरूकता का दिया संदेश…

स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने पालकों को लिखा पत्र, शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान
  
स्वीप अंतर्गत रंगोली, पेंटिंग, रैली निकालकर दिया मतदान जागरूकता का दिया संदेश
 
       जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ‘‘कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम के साथ स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंर्तगत जिले के सभी स्कूलों में स्कूली बच्चों द्वारा पोस्टकार्ड लेखन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा अपने माता-पिता को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया। विकासखंड अकलतरा, बम्हनीडीह मुख्यालय में बिहान समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ, रंगोली और रैली का आयोजन हुआ। कोणार्क शिक्षा महाविद्यालय जांजगीर में छात्रों द्वारा स्वीप रंगोली, तात्कालिक भाषण, निबन्ध, स्लोगन, स्वरचित नारा और नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बलौदा में मतदाता जागरूकता रैली, जनपद बम्हनीडीह मुख्यालय में बिहान की सक्रिय महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान एवं अकलतरा नारी शक्ति ग्राम संगठन खटोला में महिलाओं को मतदान के लिए शपथ दिलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

See also  Mirzapur The Movie Teaser: कालीन भैया की वापसी, मुन्ना भैया का भौकाल और रवि किशन की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!