Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ती जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव,शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सक्ती में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सक्ती जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और शिक्षको ने स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर, गणवेश, पाठ्यपुस्तक और सायकल का किया वितरण और विद्यार्थियों का किया स्वागत

शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सक्ती में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सक्ती। नवगठित सक्ती जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सक्ती में किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण जिला सहित जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और शिक्षको ने बच्चों को तिलक लगाकर, गणवेश, पाठ्यपुस्तक और सायकल का वितरण किया तथा बच्चो का स्वागत करते हुवे शाला प्रवेशोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती के छात्रों द्वारा स्वागत गीत के साथ तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्टेशन पारा के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रेषित संदेश का पठन किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन जिला सक्ती बनने के बाद यह पहला अवसर है जब जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों सहित समस्त जिलेवासियों को शाला प्रवेशोत्सव की बधाई और शुभकमनाए दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह शाला प्रवेशोत्सव बच्चे, अभिभावक और शिक्षक सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पालको को अपने बच्चो के स्कूलों के हर इवेंट में सक्रियतापूर्वक भाग लेना चाहिए और अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बच्चा स्कूल में अपना काफी समय देता है इसलिए शिक्षक भी बच्चों के अभिभावक के समान ही होते है, इसलिए शिक्षकों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से बच्चों के विकास में तत्परता से कार्य करना चाहिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर कहा की जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षा के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ ही प्रत्येक सप्ताह बच्चों का टेस्ट भी लिया जाएगा। जिसमें बच्चों को जितने सवालों के उत्तर उन्हे आते हो उनका सहजता से उत्तर दिया जाना है। उन्होंने बच्चों के लिए वीकली टेस्ट कापी, स्कूल डायरी आदि का बेहतर ढंग से प्रबंधित कराए जाने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास हो रहा है। जिससे जिले के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बच्चों और उपस्थित पालको से शाला प्रवेशोत्सव के आयोजन के विषय में चर्चा करते हुवे उनका उत्साहवर्धन भी किए। इस अवसर पर सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, गीता देवांगन, संगीता पांडेय, पिंटू, जिला शिक्षा अधिकारी, आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, स्कूली छात्र छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Advertisment

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रा दीपमाला ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति

See also  दो दिन के मॉरीशस दौरे पर PM मोदी, बिहारी ‘गीत गवई’ से महिलाओं ने किया स्वागत, कल राष्ट्रीय समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री...

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर दिव्यांग छात्रा दीपमाला ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। दिव्यांग छात्रा द्वारा बेहतर नृत्य प्रदर्शन पर कलेक्टर ने उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पेन देकर सम्मानित किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!