Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG BREAKING : अचानक जोरदार हुआ धमाका, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 18 की मौत, 6 गंभीर

काकीनाडा : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समालकोट मंडल स्थित वेतलापलेम गांव में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय फैक्ट्री परिसर में 20 से अधिक मजदूर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, मजदूर बड़े पैमाने पर पटाखे तैयार कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। विस्फोट के बाद कई मजदूर अंदर ही फंस गए। आग की लपटों में झुलसने से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  रायपुर में बनेगा ‘केंद्रीय विहार’: 1000 सरकारी फ्लैट निर्माण को मंजूरी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

इस हादसे पर एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर घायलों को तुरंत इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!