Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Sawan 2024: शिवजी को क्यों प्रिय माना जाता है सावन का महीना, जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य…

इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य किए जाते हैं। सावन के महीने में ही व्रत रखकर देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था, इसलिए इस महीने का महत्व और भी बढ़ गया है।

पुराण में वर्णित है भगवान शिव और सावन माह का संबंध।

भगवान शिव ने सनत्कुमार को बताया था सावन महीने का महत्व।

सावन महीने में व्रत की प्रथा सबसे पहले पार्वती जी ने शुरू की थी।

Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। यह पूर्णतः भगवान शिव को समर्पित है। प्रत्येक सावन सोमवार और शिवरात्रि पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा, व्रत और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस दौरान भक्त कांवड़ से जल लाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं और मंदिरों में शिव की पूजा की जाती है। भगवान शिव को सावन का महीना इतना प्रिय क्यों है, इससे जुड़ी पौराणिक कथा बताने जा रहे हैं।

Advertisment

सावन महीने से जुड़ी पौराणिक कथा
स्कंद पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने सनत्कुमार से कहा था कि मुझे सावन का महीना बहुत प्रिय है। इस माह की हर तिथि और व्रत एक उत्सव के समान है। जब सनत्कुमार ने शिव से सावन प्रिय होने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा, पार्वती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का वचन दिया था।

See also  प्रधानमंत्री मोदी ने WAVES समिट 2025 का किया उद्घाटन, इन्हें किया सम्मानित...

जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर यज्ञ की अग्नि में अपने प्राणों की आहुति दे दी, तब उन्होंने हिमाचल में रानी मैना के घर में पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था से ही श्रावण मास में निराहार रहकर कठोर व्रत किए और मुझे प्रसन्न कर विवाह कर लिया।

इसलिए यह महीना मुझे बहुत प्रिय है और खास भी है। कहा जाता है कि इस महीने में कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे भगवान शिव नाराज हो जाएं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के कुछ विशेष नियम होते हैं, जिनका पालन अवश्य किया जाना चाहिए। ।

See also  वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट अवार्ड, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा घोषणा

सावन माह 2024 तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल सावन 22 जुलाई, सोमवार से शुरू होगा। इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपकी शादी में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करना चाहिए।
सावन के महीने में अगर संभव हो, तो कांवड़ यात्रा में शामिल होना चाहिए।
कांवड़ यात्रा में शामिल होने से शुभ फलों भी प्राप्ति हो सकती है।
डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ, विकसित भारत-मोदी की संकल्पना पर आधारित है छाया प्रदर्शनी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!