Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सत्यलता मिरी 16610 तो राजकुमार साहू 4500 वोटो से दर्ज किये अपनी जीत, दोनो क्षेत्रों में चली भाजपा की लहर, जीते प्रत्याशियों ने कहा ये जीत जनता की…

जांजगीर-चांपा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में क्षेत्र क्रमांक 2 में रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राज कुमार साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश शर्मा को करारी मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की। कड़ी टक्कर के बावजूद राज कुमार साहू ने लगभग 4500 मतों के अंतर से जीत हासिल कर क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता है। कांग्रेस के प्रत्याशी को मजबूत टक्कर देते हुए राज कुमार साहू ने अपनी लोकप्रियता साबित किया है। चुनाव परिणाम के बाद राज कुमार साहू ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया,,और कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं,बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस जीत से समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों कि गुंजन के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी तरह अकलतरा क्षेत्र क्रमांक 10 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। जिसमें कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने अपने प्रतिद्वंदी को 16,610 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते हुए विजय प्राप्त की। जीत के बाद उन्होंने भव्य विजय रैली निकालकर क्षेत्र की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने रिटर्निंग अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपनी जीत को औपचारिक रूप से स्वीकार किया। इस जीत के साथ क्षेत्र में एक नई राजनीतिक ऊर्जा देखने को मिला और जनता ने अपनी अपेक्षाओं के साथ उन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। जीत के बाद सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। इस प्रचंड जीत के बाद अकलतरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिली है, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को नए युग की शुरुआत बताया और पूरे जोश के साथ जश्न मनाया है।

See also  कलेक्टर ने रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक, बैठक में उद्योग, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बैंकर्स, प्राइवेट कंपनियां, सेवा प्रदाता एजेन्सी तथा नर्सिंग होम के प्रतिनिधि हुए शामिल

फोटो संलग्न – 22 ए
—————

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!