छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सरपंच एवं मटेरियल सप्लायर द्वारा नियम विरुद्ध अग्रिम राशि 4 लाख 80 हजार रुपए को पंचायत के खाते में जमा करने के लिए सीईओ को लिखा पत्र…

सरपंच एवं मटेरियल सप्लायर द्वारा नियम विरुद्ध अग्रिम राशि 4 लाख 80 हजार रुपए को पंचायत के खाते में जमा करने के लिए सीईओ को लिखा पत्र
दो सीसी रोड को नलजल कनेक्शन कार्य के पूर्व निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु आदेश पारित करने की मांग
नलजल योजना के कनेक्शन कार्य लंबित, नई सीसी सड़क हो जाएगा क्षतिग्रस्त
मालखरौदा। मालखरौदा जनपद के ग्राम पंचायत सकर्रा में सरपंच व् मटेरियल सप्लायर की मनमानी चरम पर है। अब जिनलोगों की मनमानी से सड़क क्षतिग्रस्त होकर टूट जाएगा। जिस निर्माण कार्य पर रोक लगाने का को लिखित आवेदन दिया गया है। मामलें मे सीईओ को लिखित शिकायत देकर बताया गया है की सरपंच एवं मटेरियल सप्लायर द्वारा नियम विरुद्ध आहरण की गई अग्रिम राशि 4 लाख 80 हजार रुपये को पंचायत के खाते में जमा करने एवं दो सीसी रोड को नलजल कनेक्शन कार्य के पूर्व निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु आदेश पारित करने की मांग की गई है। शिकायत के मामले में आवेदक उमाशंकर साहू ने बताया कि सरपंच एवं मटेरियल सप्लायर गौरी शंकर साहू के द्वारा स्वीकृत सीसी रोड निर्माण 1 गुडी चौंक से कांजी हाउस 2 बलदऊ घर से खेम घर तक दोनों का अग्रिम राशि नियम विरुद्ध बिना बिल वाउचर के तत्कालीन सचिव को दबाव बनाकर एवं धमकी दिलवाकर 4 लाख 80 हजार रुपये को आज से लगभग एक से डेढ़ वर्ष पूर्व निजी उपयोग कर भ्रष्टाचार किया जा चुका है जिसका आरोप आवेदक ने लगाया है।
नल जल योजना के कनेक्शन कार्य लंबित,
रोका जाए सीसी निर्माण कार्य
सीईओ को बताया कि अभी वर्तमान में दोनों जगह पर नल जल योजना के कार्य लंबित है।
जब तक नल जल योजना के कनेक्शन का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाना उचित नही है। वही बताया की उक्त नियम विरुद्ध अग्रिम राशि आहरण भ्रष्टाचार किये जाने के संबंध में लिखित शिकायत 2 से 3 बार जनपद कार्यालय मालखरौदा में किया जा चुका है। जिसकी पावती सुरक्षित है। आवेदक ने आरोप में बताया की सरपंच पदमा बरेठ व मटेरियल सप्लायर गौरी शंकर साहू द्वारा आनंद फानन में रोड बनाने की तैयारी में लगे हुए है। इसके पहले लगभग डेढ़ वर्ष से पहले गहरी नींद में सो रहे थे। किए गए भ्रष्टाचार के उजागर होने पर नींद खुला।
चेतावनी: नल जल कनेक्शन के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने 12 लाख रुपए का संपूर्ण देनदार सीईओ की होगी

आवेदक ने को अवगत कराते हुए बताया है कि शिकायत के बावजूद अगर सीसी रोड का निर्माण किया जाता है तो उक्त दोनों निर्माण सीसी रोड नल जल कनेक्शन के दौरान क्षतिग्रस्त (टूटफुट) होने पर दोनों निर्माण कार्य का स्वीकृत राशी 12 लाख रुपये का संपूर्ण देनदार व् जवाबदार सीईओ मालखरौदा की होगी जिसकी चेतावनी दी है। सरपंच पदमा बरेठ एवं मटेरियल सप्लायर गौरी शंकर साहू द्वारा आहरण 4 लाख 80 हजार रूपयें को तत्काल ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने एवं
नल जल कनेक्शन कार्य पूर्ण होने के पूर्व दोनों सीसी रोड के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई।
उक्त पत्र को अनदेखा कर आदेश पारित नही करने पर सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने पर सीईओ के खिलाफ हाईकोर्ट में याची का दर्ज करने की दी चेतावनी।
आवेदक ने उक्त पत्र में कहा है कि पत्र को अनदेखा कर आदेश पारित नहीं करने पर उक्त उक्त दोनों सीसी क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आवेदक उमाशंकर साहू द्वारा सीईओ मालखरौदा के खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दर्ज किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिमेदारी सीईओ मालखरौदा की होगी। जिसकी चेतावनी दी है।
एक घंटा पहले मालखरौदा जनपद में ज्वाइन किया हूं शिकायत के मामलें को देखवाता हूं।
रूपेंद्र पटेल सीईओ मालखरौदा



