छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
भारतीय स्टेट बैंक चाम्पा में आयोजित हुआ लोन मेला का आयोजन, जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू हुए कार्यक्रम में शामिल…

भारतीय स्टेट बैंक चाम्पा में आयोजित हुआ लोन मेला का आयोजन
जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू हुए कार्यक्रम में शामिल
जांजगीर-चांपा। रविवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा चाम्पा द्वारा शाखा परिसर में लोन मेला का आयोजन किया गया। लोन मेला में आम जनता को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋण सुविधाओ जैसे- होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन ट्रेक्टर लोन, बिजनेस लोन एवं पर्सनल लोन आदि की जानकारी दी गयी। लोन मेला में कई कार डीलर ट्रेक्टर डीलर एवं मोटर साइकिल डीलर ने भाग लिया। लोन मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू मौजूद रहे। मुख्य प्रबंधक सूर्यकान्त राणा सिंह भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ सहित आसपास के गणमान्य नागरिकजन उपस्थित रहे। विदित हो कि भारतीय स्टेट बैंक चाम्पा द्वारा आम जनता के जागरूकता के लिए ऐसा आयोजन होता रहता है।



