Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका… इन विभागों में 50 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन…

सरकार ने अलग-अलग विभागों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी तक आवेदन कर सकते हैं। सभी विभागों में चयन के मापदंड अलग-अलग हैं। इन विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

डाक विभाग में 35 हजार पदों पर भर्तियां

SSC में 8 हजार 328 पदों पर वैकेंसी

ग्रेजुएट के लिए IBPS में नौकरी का मौका

Sarkari Naukri एजेंसी, नई दिल्‍ली। अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, सरकार ने अलग-अलग विभागों में हजारों वैकेंसी निकली है। जिसमें दसवीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

डाक विभाग (India Post GDS Recruitment)
सरकार ने डाक विभाग में 35 हजार पदों पर भर्तियां निकली हैं। दसवीं पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 25 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 18 से 40 साल की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए डाक विभाग की अधिकारी वेबसाइट http://indiapostgdsonline.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।

Advertisment

एसएससी (SSC Recruitment)
SSC ने 8328 पदों पर भर्तियां निकाली हैं । इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in/ पर आप इसका डिटेल्‍ड नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

See also  महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजेन्द्र जायसवाल शिक्षक के स्वरचित पुस्तक छात्र अनुशासन में शिक्षक का दायित्व पुस्तक का विमोचन हुआ...

एचएसएससी (HSSC Recruitment)
10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए एचएसएससी (Haryana Staff Selection Commision) में 6000 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए https://hssc.gov.in/ पर विजट करें।

आईबीपीएस (IBPS Recruitment)
आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection) में 6128 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इस पर ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्‍टेड अभ्यर्थियों को 47 हजार 920 तक सैलरी दी जाएगी अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट http://ibpsonline.ibps.in/ पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

See also  भा.ज.पा सरकार ने कन्नड़ अभिनेत्री को दी 138 करोड़ के स्टील प्लांट के लिए जमीन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!