Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से सर्व समाज का हो रहा भला – सनत गुरूजी…

छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से सर्व समाज का हो रहा भला – सनत गुरूजी
 
मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न समाज प्रमुखों का सम्मान समारोह एवं प्रतिभोज का हुआ आयोजन
 
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान में प्रदेश के विभिन्न समाज प्रमुखों का सम्मान समारोह एवं प्रतिभोज का आयोजन 7 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। लगातार दो घंटे चले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी समाज प्रमुखों का उद्बोधन एवं सुझाव को बड़े आत्मीयता से सुना।
इस दौरान क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेशाध्यक्ष व मां काली उपासक गुरूजी सनत राठौर द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्यमंत्री बघेल का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्र भारत इतिहास के पहले ऐसे पहली मुख्यमंत्री है। जो सर्व समाज के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे है। समाज प्रमुखों को बुलाकर सम्मानित कर रहे है साथ ही जमीन आवंटन सहित भवन निर्माण के लिए अनुदान राशि भी दे रहे है। जबकि इससे पहले कई मुख्यमंत्री आए और गए किसी ने भी सर्व समाज के हित को ध्यान में रखते कार्य नहीं किया है। राठौर ने आगे कहा कि जांजगीर में मेरा आश्रम है जहां विभिन्न समाज के लोग आते रहते है जिनसे जब भी मैं पूछता हूँ। भूपेश बघेल ज़ी का कार्य कैसा है तो एक ही जवाब आता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया संस्कृति एवम परंपरा को जीवंत कर दिए जिसके कारण आज  छत्तीसगढ़िया संस्कृति, परंपरा ने देश दुनिया में एक अलग पहचान बनाया हैं। इससे मालूम चलता है कि वर्तमान सरकार किस तरह छत्तीसगढ़ के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्य कर रही है।  सनत गुरूजी ने आगे कहा कि जांजगीर-चांपा में क्षत्रिय राठौर समाज के लिए 17 डिसमिल जमीन आवंटित की गईं है। जिसमें भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रक्रिया में हैं, लेकिन मैं समाज प्रमुख होने के नाते मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि आप दोबारा सरकार बना रहे है और क्षत्रिय राठौर समाज के भवन निर्माण के लिए 25 की जगह आप 50 लाख की राशि दीजिएगा। ताकि समाज का एक बढ़िया भवन का निर्माण कराया जा सके।

See also  Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें list…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!