Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sairaj Bahutule: कौन हैं साईराज बहुतुले, जो बनेंगे टीम इंडिया के नए कोच? इस वजह से BCCI ले रही ये फैसला

नई दिल्ली, 08 मई : आईपीएल 2026 सीजन खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हो जाएगी. मगर इस बार टीम इंडिया जब मैदान में उतरेगी तो उसमें कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम इंडिया की टी20 कप्तानी में बदलाव हो सकता है और सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर कप्तान बन सकते हैं. मगर सिर्फ यही एक बदलाव नहीं होने जा रहा, बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी कुछ नयापन दिख सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया को एक नया कोच मिलने जा रहा है, जिनका नाम है साईराज बहुतुले.

टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे बहुतुले
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही पूर्व स्पिनर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाने वाली है. टीम इंडिया और मुंबई क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर बहुतुले को भारतीय टीम में स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में शामिल करने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर बोर्ड ने बहुतुले से चर्चा भी कर ली है, जबकि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी उनका डिस्कशन हुआ है, जिसके बाद ही उन्हें नियुक्त करने पर सहमति बनी है.

See also  सरगुजा में 5 नए आत्मानंद स्कूल खुले, 39 शिक्षकों को मिली मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति....

साईराज बहुतुले फिलहाल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में जुड़े हैं. गौतम गंभीर बतौर स्पिन कोच बहुतुले के काम से काफी प्रभावित हैं. वो इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं, जबकि नेशनल क्रिकेट एकेडमी में स्पिन बॉलिंग कोच रहते हुए कई बार अलग-अलग सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ नजर आ चुके हैं. जाहिर तौर पर उनका कोचिंग रिज्यूमे काफी मजबूत है और वो टीम इंडिया के सेट-अप से भी वाकिफ हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया में उन्हें आना है तो इसके लिए उन्हें पंजाब किंग्स से अलग होना पड़ेगा, जिसमें कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती.

See also  CG BIG BREAKING: कुएं में मिली थी 2 लाशें, 12 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

BCCI क्यों ले रही ये फैसला?
मगर टीम इंडिया को इस वक्त स्पिन बॉलिंग कोच की जरूरत क्यों है? इसकी बड़ी वजह टेस्ट फॉर्मेट में नए स्पिनर्स की दरकार है. असल में पिछले एक दशक में भारतीय स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने बखूबी संभाली थी. मगर अब अश्विन रिटायर हो चुके हैं और जडेजा भी बहुत ज्यादा असरदार नहीं दिखते. साथ ही फिलहाल कोई नया स्पिनर टेस्ट क्रिकेट में असर डालता नहीं दिख रहा है, जिसका नतीजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की हार के रूप में भी दिखा था. ऐसे में बहुतुले पर नए स्पिनर तैयार करने की जिम्मेदारी होगी.

See also  20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार...

कैसा रहा बहुतुले का करियर?
53 साल के साईराज बहुतुले टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस पूर्व लेग स्पिनर का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा था और वो सिर्फ 2 टेस्ट मैच ही खेल सके थे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 3 विकेट लिए थे, जबकि 8 वनडे मैच में उन्हें 2 विकेट मिले थे. मगर घरेलू क्रिकेट में बहुतुले बड़े खिलाड़ी साबित हुए हैं. मुंबई, विदर्भ, आंध्र प्रदेश जैसी टीमों के लिए खेल चुके बहुतुले ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 188 मैच खेलकर 630 विकेट झटके थे और साथ ही 31 की औसत से 6000 से ज्यादा रन भी बनाए थे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!