Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आईपीएल 2025: ‘ऑरेंज कैप’ की रेस में साई सुदर्शन और कोहली, तेजी से आगे बढ़ रहे सूर्यकुमार, बस इतने रन की जरूरत!..

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों के सिर पर इस सीजन ऑरेंज कैप सजी है। पहले पायदान पर जहां साई सुदर्शन हैं तो वहीं, दूसरे स्थान पर विराट कोहली। लेकिन, अब उनसे ऑरेंज कैप छीना जा सकता है। मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के सिर पर ये सज सकती है। गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के सामने उतरेंगे।

See also  जिले में कल से शुरू होगा कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम...

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैंच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से मैच का प्रसारण शुरू होगा। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-3 में बने हए हैं। अगर राजस्थान के खिलाफ उनका बल्ला चलता है तो वह टेबल टॉपर बन सकते हैं। ऑरेंज कैप की रेस में पहले पायदान पर गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। उन्होंने इस सीजन में 9 मैच की 9 पारियों में 456 रन बनाए हैं। साई के बल्ले से 5 हाफ सेंचुरी आई है। उनके बल्ले से 46 चौके और 16 छक्के आए। दूसरे नंबर पर रन मशीन विराट कोहली हैं, जिन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 443 रन बनाए हैं। विराट के बल्ले से 6 हाफ सेंचुरी आई है। विराट के बल्ले से 39 चौके और 13 छक्के आए। 10 मैच की 10 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने 427 रन बनाए। सूर्यकुमार के बल्ले से 3 हाफ सेंचुरी आई। उनके बल्ले से 42 चौके और 23 छक्के निकले। राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव अगर 30 रनों की पारी खेलते हैं तो वह साई सुदर्शन के 456 रनों से आगे निकल जाएंगे। दूसरी ओर जयपुर के मैदान में प्लेऑफ में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। वहीं, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

See also  मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में किया गया पौधरोपण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!