Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

फर्स्ट टाइम वोटर ने किया मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में  रहा उत्साह…

जांजगीर चांपा। विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह काफ़ी देखने को मिल रहा है। युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बन रहे है।
पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -117 के मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला बोरदा में ऐसे ही युवा मतदाता रवि कश्यप, रजत कश्यप, दिनेश यादव, शिवरात्रि कश्यप, राहुल कश्यप विनय कश्यप, बीरू यादव, अजय कश्यप, रामेश्वर यादव और विनोद कश्यप ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है। उन्होंने मतदान केंद्र में बने सेल्फ़ी ज़ोन में अपनी उँगली में लगी अमिट स्याही दिखाते हुए फोटो भी ली जिसे वे सोशल मीडिया में शेयर करेंगे।

See also  जनदर्शन में कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें आमजन, कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!