Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

साहू समाज के स्वाभिमान और सांस्कृतिक धरोहर को मिला नया आयाम: 1009वीं जयंती पर माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट…

मुख्यमंत्री साय ने भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर किया ऐतिहासिक डाक टिकट का विमोचन।

छत्तीसगढ़ से निकली आस्था की गूंज, देशभर में गूंजेगा माता कर्मा का संदेश – मुख्यमंत्री साय।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कर्माधाम परिसर में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। यह डाक टिकट न केवल श्रद्धा की प्रतीक माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है, बल्कि साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्रदान करता है।

See also  CG CRIME: रायपुर में सनसनी: प्रेमी के घर फांसी पर लटकी मिली 19 वर्षीय युवती, आरोपी युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने आदर्श विवाह समारोह में शामिल नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए समाज की एकजुटता और संस्कारशीलता की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा भक्त माता कर्मा का जीवन निष्ठा, बलिदान और भक्ति की मिसाल है। डाक टिकट के माध्यम से उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाना, भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा। साहू समाज ने हमेशा मुझे अपार स्नेह दिया है और मैं समाज की इस ऐतिहासिक मांग को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Advertisment

मुख्यमंत्री साय ने यह भी जानकारी दी कि राजिम माता की मूर्ति स्थापना सहित अन्य विकास कार्यों के लिए पूर्व में घोषित 5 करोड़ रुपए की राशि अब बजट में शामिल कर दी गई है, जिससे समाज के धार्मिक स्थलों के विकास को नई गति मिलेगी।

See also  C.G Crime : बिलासपुर में NDPS कार्रवाई पर सवाल, 80 हजार लेकर नाबालिग छोड़ने का आरोप, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माता कर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि माता कर्मा का आशीर्वाद समाज और प्रदेश दोनों के लिए कल्याणकारी है। यह डाक टिकट मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने डाक टिकट विमोचन को तैलिक समाज के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा यह डाक टिकट एक प्रतीक नहीं, बल्कि माता कर्मा के संघर्ष, सेवा और त्याग की राष्ट्रीय मान्यता है।

समारोह में छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर संत माता कर्मा आश्रम शक्तिपीठ रायपुर को सामाजिक योगदान के लिए “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” से सम्मानित किया गया, जो पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।

See also  ‘‘बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है सरकार, रामलला का दर्शन सौभाग्य की बात‘‘...

कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, पवन साय, विधायक दीपेश साहू, विधायक संदीप साहू, डाक सेवाएं निदेशक दिनेश मिस्त्री सहित साहू समाज के अनेक प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!