Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

SA20 2025-26: T20 मैच में बने 400 से ज्यादा रन, रयान रिकल्टन ने ठोका तूफानी शतक, फिर भी टीम को मिली हार

नई दिल्ली,27 दिसंबर : केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर SA20 लीग के चौथे सीजन की शानदार शुरुआत हुई. पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन का सामना डरबन सुपर जायंट्स की टीम से हुआ, जहां डरबन की टीम ने एक रोमांचक जीत अपने नाम की. इस मैच में फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिल और दोनों टीमों ने मिलकर मुकाबले में 449 रन बने, जो SA20 के किसी भी मैच में बनाए गए रनों का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इस दौरान सीजन का पहला शतक एमआई केप टाउन के ओपनर रायन रिकल्टन के बल्ले से देखने को मिला, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

See also  सुरक्षा और विकास के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साय सरकार की नीतियों से निखर रहा आदिवासी समुदायों का जीवन, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास...

डरबन सुपर जायंट्स ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर
डरबन सुपर जायंट्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 232 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. डरबन की पारी की नींव डेवन कॉनवे और केन विलियमसन की 96 रनों की सलामी साझेदारी ने रखी. कॉनवे ने 64 रन बनाए और विलियमसन ने 40 रन रनों का योगदान दिया. इसके बाद ऐडन मार्करम ने 35 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर तेजी से बढ़ा. हेनरिक क्लासेन, इवान जोन्स और डेविड वीसे ने भी छोटी लेकिन विस्फोटक पारियां खेलीं. दूसरी ओर एमआई केप टाउन की ओर से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

See also  चलती पिकअप में लगी भीषण आग…

रयान रिकल्टन के शतक पर फिरा पानी
जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जल्दी विकेट गिरने से दबाव बढ़ा. रीजा हेंड्रिक्स 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रासी वैन डर डुसेन सिर्फ 2 रन ही बना सके. वहीं, निकोलस पूरन भी 15 रन पर पवेलियन लौट गए. लेकिन रायन रिकल्टन ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. यह SA20 में किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं. रिकल्टन ने जेसन स्मिथ के साथ 76 रनों की अहम साझेदारी भी की, जिसमें स्मिथ ने 14 गेंदों पर 41 रन ठोके.

See also  16 वर्ष के बालक पर टंगिया से प्राणघातक हमला कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार....

हालांकि, आखिरी ओवरों में दबाव बढ़ा. आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 15 रन बने और तीन विकेट गिरे. जिसके चलते एमआई केप टाउन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना सकी और 15 रनों से हार गई. डरबन के युवा गेंदबाज इथन बॉश ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ा और क्वेना मफाका ने भी आखिरी ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की. जिसके चलते पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने वाली डरबन सुपर जायंट्स टीम ने इस बार जीत के साथ आगाज किया.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!