Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रॉस टेलर ने रिटायरमेंट लिया वापस, न्यूजीलैंड छोड़ा, अब इस देश से करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली,05सितम्बर : न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर ने तीन साल के बाद अपनी रिटायरमेंट वापस ले ली है. अब वो फिर से क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन इस बार वो न्यूजीलैंड से नहीं बल्कि किसी और देश के लिए डेब्यू करेंगे. इसके लिए उन्होंने न्यूजीलैंड को छोड़ दिया है. किवी टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 शतक ठोकने वाले रॉस टेलर के इस फैसले से क्रिकेट फैंस चौंक गए हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर अब समोआ की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. 41 साल के इस खिलाड़ी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी.

रॉस टेलर ने क्या कहा?
संन्यास वापस लेने के बाद रॉस टेलर ने समोआ क्रिकेट टीम की जर्सी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस दौरान उन्होंने लिखा, “ये आधिकारिक है- मुझे ये ऐलान करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा. ये सिर्फ उस खेल में वापसी नहीं है, जिससे मैं प्यार करता हूं, बल्कि अपनी विरासत, कल्चर, गांवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. मैं खेल को कुछ वापस देने, टीम में शामिल होने और मैदान के अंदर और बाहर अपने अनुभव साझा करने के अवसर के लिए उत्साहित हूं”.

See also  खुशियां बदली मातम में! शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ने दुल्हन की गोद में तोड़ा दम, हार्ट अटैक की आशंका…

रॉस टेलर अगले साल होने वाले T20I वर्ल्ड कप के लिए समोआ क्रिकेट टीम को क्वालिफाई कराने की कोशिश करेंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हमेशा किसी न किसी रूप में इस टीम में योगदान देना चाहता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं खेल के रूप में योगदान दूंगा. मैंने हमेशा सोचा था कि मैं युवाओं को कोचिंग दूंगा और जहां भी संभव हो, क्रिकेट किट दान करूंगा, लेकिन इस खेल में शामिल होने का मुझे बेसब्री से इंतजार है.

रॉस टेलर अक्टूबर से दिखेंगे मैदान में
पहले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम के सदस्य रहे रॉस टेलर अक्टूबर में ओमान में होने वाली वर्ल्ड कप एशिया-पैसिफिक क्वालिफाइंग सीरीज में समोआ टीम की ओर से हिस्सा लेंगे. समोआ ग्रुप-3 में मेजबान देश और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच खेलेगा.

See also  कलेक्टर ने सुशासन दिवस एवं बोनस वितरण की तैयारियों के संबंध में ली बैठक, वर्ष 2014-15 के 53,106 और 2015-16 के 56,711 किसान होंगे लाभान्वित, 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस...

क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में तीन-तीन टीमों के तीन ग्रुप होते हैं, जिनमें से प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर सिक्स में पहुंचती हैं. ये टूर्नामेंट उन टॉप तीन टीमों का निर्धारण करेगा जो भारत और श्रीलंका में होने वाले अगले साल होने वाले T20I वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करेंगी. रॉस टेलर ने साल 2006 में न्यूजीलैंड के ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने साल 2022 अपना आखिरी मुकाबला खेला था.

Advertisment

साल 2022 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
रॉस टेलर ने साल 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले ली थी. उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 112 टेस्ट मैच खेले हैं. इसकी 196 पारियों में उन्होंने 44.66 की औसत से 7683 रन बनाए हैं. इसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं.इसके अलावा उन्होंने 236 वनडे मैचों में 47.55 की औसत से 8607 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 51 फिफ्टी ठोकी है.

See also  Aadar Alekha Wedding: आलेखा को घर की बहू मनाकर ही माने आदर जैन, दुल्हनिया को देखते ही किया KISS...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!