Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिकसा का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह 12 जून को, उपमुख्य मंत्री अरूण साव होगे मुख्य अतिथि…

जांजगीर-चांपा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी (शिकसा) छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तर पर नये प्रांतीय पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण व शिक्षक साथियों को सम्मानित करने के लिये भव्य आयोजन “शिकसा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह 2024″ का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन में 12 जून 2024 को प्रातः 10 बजे से वृन्दावन हाल सिविल लाइन रायपुर रायपुर में किया गया है।
  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण साव उपमुख्य मंत्री छ.ग. शासन, अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, अतिविशिष्ट अतिथि ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, डाॅ. प्रकाश ठाकुर पूर्व संचालक रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर, आचार्य डाॅ. महेश चन्द्र शर्मा पूर्व प्राचार्य उच्च शिक्षा व साहित्य संस्कृति विद एवं जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढी फिल्म अभिनेत्री उपस्थित रहेंगे।
  संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि इस अवसर पर नये कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, कलैन्डर, शिकसा डायरी , शिकसा परिचायिका व काव्य कृतियो  का विमोचन तथा 161  शिक्षकों को शिकसा शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में  ड्रेस कोड के रूप में शिक्षिकाओ के लिए गुलाबी साड़ी या सूट वही शिक्षकों के लिये सफेद शर्ट व काला पेंट रखा गया है।
  कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रियंका पटेल, राजगीत- संयोगिता रात्रे, स्वागत गीत-चमेली साहू, शीर्षक गीत- डाॅ.प्रमोद आदित्य व मनीषा कश्यप, अध्यक्षीय उदबोधन कौशलेंद्र पटेल व नीता त्रिपाठी, सचिव प्रतिवेदन- डाॅ.बोधीराम साहू, आभार प्रदर्शन- महेत्तर लाल देवांगन, समापन भाषण- राधेश्याम कवंर, कार्यक्रम का संचालन- डाॅ.बोधीराम साहू, मोहित कुमार शर्मा व उषा भट्ट करेंगे।
 वही कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में “मार्गदर्शक मंडल”- डाॅ.प्रमोद आदित्य, टीकाराम सारथी, परसराम साहू, शिवकुमार अंगारे, “पंजीयन प्रभारी”- गोपाल ध्रुव, चुरावन लाल तरूण, पवित्रा गुप्ता, सरोजनी साहू, प्रकाश चन्द्र चेलक, खुशबू जैन, “मंच व्यवस्था प्रभारी”- राधेश्याम कवंर, विनोद कुमार डडसेना, हेमराज निषाद, हरमन कुमार बघेल, चन्द्र कुमार चन्द्रा, डाॅ.सत्यनारायण तिवारी, “बैठक व शांति व्यवस्था प्रभारी”- हरनारायण साहू, देवप्रसाद पात्रे, ओ.पी.कौशिक प्रचार मंत्री, प्रीतिरानी तिवारी, आरती शुक्ला, “पूजा व स्वागत प्रभारी”- नीता त्रिपाठी, संध्या पाठक, प्रतिभा त्रिपाठी,  एस.वीणा पटेल, प्रज्ञा सिंह, सविता देवांगन, “विमोचन व सम्मान प्रभारी”-डाॅ. बोधीराम साहू, विजय कुमार प्रधान, पुष्पांजलि ठाकुर, शकुंतला सहंश, रामविलास डाहरे “भोजन प्रभारी”- महेत्तर लाल देवांगन, दुष्यंत कुमार वर्मा, देवकुमार बिरको, होरीलाल चतुर्वेदी, रामलाल कोशले, लोकनाथ ताण्डेय, “अतिथि स्वागत प्रभारी”-कौशलेंद्र पटेल, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण, हर्षा देवांगन, ज्योति सक्सेना, प्रतिभा यादव, डाॅ. राघवेन्द्र राठौर “अतिथि जलपान प्रभारी”- प्रीतिचंद्र मल्लिका, प्रियंका पटेल, ऋतंभरा कश्यप, बुधनी अजय, ईश्वरी देवांगन, पी.संजना, “सांस्कृतिक प्रभारी” -उषा भट्ट, चमेली साहू , ज्योति गजपाल, संगीता चन्द्राकर, गीता देवी हिमधर, हेमा चन्द्रवंशी आदि अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
     इस कार्यक्रम को सफल बनाने प्रबंध कारिणी समिति के प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष हर्षा देवांगन, महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर, संयुक्त सचिव पुष्पाजंलि ठाकुर,  प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी, महासचिव संध्या पाठक, कार्य.सदस्य विजय प्रधान सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुए है।

See also  पहले FIR, फिर जेल और अब बाइज्जत बरी! यहां समझें दिल्ली शराब घोटाले के 1563 दिन की पूरी ‘क्रोनोलॉजी’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!