Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी।

जांजगीर-चांपा। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में हर्ष फायर के साथ शांति एवं उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा आम नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने शहीद परिवार के सदस्यों का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

See also  स्वदेशी मेला का उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है - मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

इस दौरान विधायक जांजगीर ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, रवि पांडेय, अमर सुलतानिया सहित अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली विद्यार्थी, आमनागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश सिंह एवं व्याख्याता दीपक यादव ने किया।

मुख्य अतिथि ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

See also  राजकुमार साहू बने प्रदेश साहू संघ के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

परेड सीनियर में नगर सेना और जूनियर में एनसीसी ट्रूप नंबर 325 बालक रहे प्रथम
समारोह में परेड सीनियर वर्ग में प्रथम नगर सेना, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल और तृतीय स्थान जिला महिला पुलिस बल को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी ट्रूप नंबर 325 बालक शा उ मा वि क्रमांक 1 जांजगीर को प्रथम स्थान, एनसीसी ट्रूप नंबर 325 बालिका शा उ मा वि क्रमांक 1 जांजगीर द्वितीय तथा गाइड गट्टानी कन्या जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा को प्रथम स्थान, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय बारगांव को द्वितीय स्थान तथा विवेकानंद विद्यालय जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

See also  CG NEWS : NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 12 से ज्यादा घायल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी रही प्रथम
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झलक का प्रदर्शित करने वाली आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त महिला एवं बाल विकास विभाग तथा तृतीय स्थान कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग को प्राप्त हुआ।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!