गुरुजनों के नाम से उत्कृष्टता सम्मान प्रबुद्ध भारती की पहचान -हीरालाल शर्मा, प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के तत्वाधान में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह…

गुरुजनों के नाम से उत्कृष्टता सम्मान प्रबुद्ध भारती की पहचान -हीरालाल शर्मा
प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के तत्वाधान में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
जांजगीर-बिर्रा। प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का भब्य आयोजन आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ हीरालाल शर्मा प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा,अध्यक्षता गिरिजा कुमार दुबे सेवानिवृत्त प्राचार्य बिर्रा,समाजसेवी गोपी सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सक्ती,गगन जयपुरिया जिला सभापति जिला पंचायत जांजगीर चांपा की उपस्थिति में मां सरस्वती व डॉ राधाकृष्णन जी की तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।मंचासीन अतिथियों का बेच,शाल,श्रीफल,पुष्पमाला से प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के पदाधिकारी व सदस्यों ने स्वागत किया गया।शिक्षक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के टापरों का विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान शाल श्रीफल मोमेंटो स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। जिसमें 10 वीं में सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा से सुमीत बंजारे 95.06 प्रतिशत, मंजूश्री साहू डीडीएस स्कूल, रोशनी साहू शाउमावि,12 वीं से उमा साहू, दीप्ति मनहर, राजेश कुमार साहू वहीं नवीन महाविद्यालय बिर्रा से अनामिका बंजारे का सम्मान किया गया।साथ ही प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा द्वारा मानस मर्मज्ञ एवं सेवानिवृत्त प्रधानपाठक स्व फेंकूलाल त्रिवेदी गुरूजी स्मृति सम्मान में स्मृति चिन्ह,शाल श्रीफल मोमेंटो से सेवानिवृत्त शिक्षक रामाधार तिवारी सिलादेही को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त बीईओ स्व. मनीराम कुम्भकार गुरूजी स्मृति सम्मान समारोह का पुरस्कार सेवानिवृत्त शिक्षक महाराम कश्यप को सेवानिवृत्त प्रधानपाठक स्व बाबूलाल देवांगन गुरूजी स्मृति सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक एम एल साहू को साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार स्व.टीके दुबे स्मृति सम्मान समारोह उत्कृष्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी को मोमेंटो,शाल श्रीफल व दुर्गाप्रसाद डडसेना,एकांश पटेल को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण में प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के सचिव डां उमेश दुबे व कोषाध्यक्ष मोहनलाल कश्यप ने कहा कि हमारे गुरू जनों का आशीर्वाद से ही यह परम्परा की शुरुआत हुई है और आज हम एक मंच से सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करने जा रहे हैं।इस क्रम में साथ ही विशेष सम्मान उपस्थिति शासकीय सेवा से निवृत्त होकर समाज को नई दिशा देने वाले गुरू जनों का भी सम्मान किया गया।जिसमें रतनचंद देवांगन,हेतराम साहू, गीताराम तिवारी,अरूण कुमार कश्यप,तोषण प्रसाद तिवारी,रमाशंकर कश्यप, प्रधानपाठक मुरारीलाल धवाईत,लक्ष्मी देवांगन,मनोज कुमार तिवारी,बुद्धेश्वर कश्यप,छवि कुमार पटेल,एफ एल साहू,कन्हैयालाल देवांगन, रामगोपाल तिवारी,अभिराम कश्यप,पितांबर कश्यप, पंचराम तंबोली,आगासराम कश्यप,मुन्ना लाल डडसेना, टीकाराम गोपालन,डेक्सन साहू,संतोष कुमार यादव,विश्वनाथ कश्यप, एकादशिया मांझी टीकाराम गोपालन, धनेश्वर देवांगन सहित लोगों को उपस्थित अतिथियों द्वारा एक मंच से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हीरालाल शर्मा ने प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा ने इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुरूजनों के नाम से उत्कृष्टता सम्मान प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा की नई पहचान बन गई है।उन्होंने आयोजन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए नवीन महाविद्यालय को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया।वहीं अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गिरिजा कुमार दुबे ने का कि हमारा प्रयास है कि हम सिर्फ एक दिन गुरूओं का सम्मान न कर हमेशा हर वर्ग के लोगों का सम्मान करना ही मूल उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि सबका सहयोग और आशीर्वाद ही गुरू परम्परा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज इस आचार्य चाणक्य सभागार में में गुरूजनों के बीच अतिथि के रूप में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी शिक्षक हमारे समाज में सम्मान के अधिकारी हैं व पूजनीय है जिन्होंने हमें आज इस काबिल बनाया लोगों के बीच उठने बैठने की नसीहत सिखाया आज उन्हीं की कृपा से हैं। विशिष्ट अतिथि गगन जयपुरिया जी ने कहा कि शिक्षक सिर्फ अपने शासकीय सेवा से निवृत्त होते हैं शिक्षक कभी भी सेवा से निवृत्त नहीं होते।एक शिक्षक को कभी भी आराम नहीं मिलता क्योकि उनकी जरूरत हर समाज को हमेशा रहती है।आज के कार्यक्रम में जिन जिन गुरूओं के नहीं रहने से उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया जा रहा है उनकी यादें हमेशा से हमारे दृष्टिपटल पर हमेशा आशीर्वाद से जीवित है। उनके लिए भी बुद्धेश्वर कश्यप,डॉ उमेश दुबे,मनोज कुमार तिवारी,मोहनलाल कश्यप ने बखुबी प्रशंसा की।इस अवसर पर प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा से सौखीलाल पटेल,फिरतसिंह, बहोरन धीवर,परदेशी केंवट,शत्रुघन कश्यप सहित अन्य सभी सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार तिवारी डां उमेश दुबे ने किया व आभार बुद्धेश्वर कश्यप द्वारा किया गया।
टीप फोटो संलग्न



