Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime: रायपुर में युवक की मौत के बाद हत्या का आरोप: दोस्त शराब पार्टी के बहाने ले गए, 7 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के सात दिन बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक के दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने उसे बुलाया, विवाद के बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में स्कूटी जलाने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है और मामले की जांच जारी है।

घटना सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित खाली मैदान की है। मृतक की पहचान मोहम्मद शाकिब (22) के रूप में हुई है। वह गंभीर रूप से झुलस गया था और सात दिनों तक अस्पताल में उपचार के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

See also  इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार करने मे मिली सफलता,  पीड़ितों से ठगी की रकम से ही क्रिप्टोकरेंसी USDT खरीदकर उसे भेजा जा रहा था काम्बोडिया चाइनीज के पास...

शराब पार्टी के बहाने बुलाने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, 12 जुलाई की शाम रामसागर पारा निवासी सोनू (18), जो शाकिब का स्कूल का दोस्त था, उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने शाकिब तथा उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी स्कूटी भी जलकर खाक हो गई।

बहन का दावा- पहले भी हुआ था विवाद

Advertisment

मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि शाकिब और सोनू के बीच पहले गाड़ी को लेकर विवाद हो चुका था और दोनों की बातचीत बंद थी। उनका आरोप है कि घटना के बाद सोनू के साथ मौजूद मुकेश ने फोन कर कहा कि “मेरी गलती से शाकिब जल गया।”

See also  डॉ अलंग ने लिया उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज, हटाये गये डॉ राम शंकर कुरील, राजभवन से जारी हुआ आदेश...

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा

घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि शाकिब स्कूटी पर बैठा था, तभी उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि सोनू ब्लिंकिट में काम करता था और वह शाकिब पर भी वहां नौकरी करने का दबाव बना रहा था, जबकि परिवार इसके पक्ष में नहीं था।

पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने पुलिस पर घटनास्थल का ठीक से निरीक्षण नहीं करने और जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

See also  Raipur Crime : पुलिस ने पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर नंदू शर्मा को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

शाकिब की मौत के बाद रविवार को बड़ी संख्या में परिजन सरस्वती नगर थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस का पक्ष

डीसीपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ युवक स्कूटी जलाने गए थे, इसी दौरान शाकिब आग की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!