Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Rajnandgaon Court Bomb Threat : धमकी भरे ईमेल से दहला राजनांदगांव कोर्ट: एसपी अंकिता शर्मा खुद पहुंचीं मौके पर, चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहा बम स्क्वाड

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव से एक बड़ी सुरक्षा चूक और धमकी का मामला सामने आया है। गुरुवार को जिला न्यायालय के एक न्यायाधीश को उनके आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें कोर्ट परिसर को आरडीएक्स (RDX) के जरिए विस्फोट कर उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इस सूचना के बाद पूरे न्यायालीन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तत्काल खाली कराया गया कोर्ट परिसर
धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते (BDDS) के साथ मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा की दृष्टि से न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, कोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद फरियादियों को तुरंत बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया और डॉग स्क्वाड की मदद से हर कमरे और कोने की सघन तलाशी ली गई।

See also  कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी आपसी सहयोग एवं समन्वय से करें कार्य : कलेक्टर...

जांच के घेरे में ‘धमकी भरा मेल’
एसपी अंकिता शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मामला बेहद गंभीर है। मेल कहां से आया और इसका स्रोत क्या है, इसकी पड़ताल के लिए साइबर सेल की विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मेल के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ है या यह किसी शरारती तत्व की करतूत है।

न्यायलीन कामकाज प्रभावित, सुरक्षा बढ़ाई गई
इस घटना के कारण आज कोर्ट में होने वाली कई महत्वपूर्ण सुनवाइयों को टालना पड़ा। फरियादी और वकील घंटों परिसर के बाहर खड़े रहे। यह पहली बार है जब राजनांदगांव न्यायालय को इस तरह के घातक विस्फोटक से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर कोर्ट के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!