Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पाराज्य एवं शहररायपुर

राजकुमार हिरानी और आमिर खान की दादा साहेब फाल्के बायोपिक पर बोले पोते चंद्रशेखर पुसलकर, जानें क्या कहा

मुंबई। राजकुमार हिरानी और आमिर खान का दादासाहेब फाल्के (फादर ऑफ इंडियन सिनेमा) की बायोपिक बनाने का ऐलान वाकई खास है। ये उस कलाकार की कहानी है, जिसने एकदम जीरो से शुरू करके अपने दम पर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी कर दी। ऐसी कहानी जो हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए। फाल्के जी के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर भी इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़े हैं। उन्होंने अपने दादाजी की जिंदगी से जुड़े कई खास किस्से और बातें शेयर की हैं, जो फिल्म को और भी खास बना देंगे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने आमिर खान और राजकुमार हिरानी के प्रोजेक्ट पर खुशी जताई, लेकिन इस बात पर हल्की नाराजगी भी जाहिर की कि एस. एस. राजामौली ने उनसे संपर्क नहीं किया।

फिल्म बनाने की टीम की मेहनत की बात करते हुए चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने कहा, “आमिर-हिरानी की टीम ने भरोसा जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। आमिर खान और राजकुमार हिरानी का प्रोजेक्ट मेरे लिए भी एक सरप्राइज था। मुझे बस पता चला कि उन्होंने मिलकर काम शुरू कर दिया है, लेकिन उनके असिस्टेंट प्रोड्यूसर, हिंदुकुश भारद्वाज, पिछले तीन सालों से मुझसे संपर्क में हैं। वो बार-बार मुझसे मिलने आते रहे, रिसर्च करते रहे, डिटेल्स मांगते रहे। मैंने साफ कह दिया कि आप लोग ईमानदारी से काम कर रहे हो, आगे बढ़ो, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।”

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कुल 41 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में, नेता प्रतिपक्ष सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद...

दादासाहेब फाल्के के पोते ने आमिर खान और राजकुमार हिरानी पर अपना पूरा भरोसा जताते हुए कहा “आमिर बहुत ही गंभीर हैं, वह पूरी ईमानदारी से काम करते हैं। अगर आमिर खान यह भूमिका निभा रहे हैं तो मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आमिर खान एक बहुत ही गंभीर इंसान हैं। जो भी काम वह करते हैं, वह पूरी ईमानदारी से करते हैं। उनके साथ ही राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक भी हैं, जिन्होंने पहले भी बेहतरीन काम किया है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम फाल्के जी की कहानी बड़े सम्मान के साथ पेश करेगी।”

*उन्होंने आगे बताया, “भारद्वाज की टीम हर वक्त मुझसे बात करती रही। ये प्रोजेक्ट करीब तीन-चार साल से उनकी सोच में था। हिंदुकुश भारद्वाज और उनकी टीम हर स्टेप पर मुझसे मिलने आती, मुझे अलग-अलग जगह दिखाती। उनका ये मेहनत वाला तरीका बड़ा खास था, क्योंकि आजकल लोग परिवार से पूछते तक नहीं, लेकिन उन्होंने पूरा परिवार साथ रखा, जो बहुत अच्छी बात है। मैंने देखा कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी की टीम ने हमारे परिवार का भरोसा जीतने में खूब मेहनत की है। वो लगातार हमसे राय-मशवरा करते रहे, इसलिए मैं कह सकता हूं कि ये प्रोजेक्ट बिलकुल सही हाथों में है।”

Advertisment

उन्होंने एस एस राजामौली की दादासाहेब फाल्के की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा पर भी बात की। उन्होंने कहा, “राजामौली ने कभी मुझसे इस बायोपिक के लिए संपर्क नहीं किया। मैं राजामौली के प्रोजेक्ट की चर्चाएं सुनता रहा हूं, लेकिन उन्होंने कभी मुझसे बात नहीं की। राजामौली की तरफ से कोई भी मुझसे संपर्क नहीं किया। अगर कोई फाल्के जी की कहानी बना रहा है, तो कम से कम परिवार से तो बात करनी चाहिए। परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। असली कहानी परिवार ही जानता है, वे ही सही बातें बता सकते हैं।”

See also  जांजगीर चांपा लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर कमलेश जांगडे को ब्राम्हण समाज ने दी बधाई...

3 इडियट्स और PK जैसे कल्ट क्लासिक्स और बड़ी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी राजकुमार हिरानी और आमिर खान की ये फिल्म इंडियन इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई मिसाल कायम करने वाली है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!