Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

17 साल की एसिड अटैक सर्वाइवर ने किया कमाल, CBSE 12वीं में हासिल किए 95.6% नंबर; पिता हैं ठेका मजदूर…

बीते मंगलवार सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड ने टॉपर्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसे कई स्टूडेंट्स की खबरें सामने आ रही हैं, जिनके काफी अच्छे मार्क्स आएं हैं। इसी में एक नाम हिसार की बेटी कैफी का भी है। कैफी एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं, जिन्होंने अपने सभी चुनौतियों को पार करते हुए सीबीएसई की परीक्षा में 95.6 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।

2 साल की उम्र में पड़ोसी ने डाला था एसिड

कैफी के पिता पवन बताते हैं कि उनकी बेटी जब 2 साल की थी तभी उनके पड़ोसी ने उसपर एसिड डाल दिया था, जिसके वजह से वह देख नहीं सकती। पिता ने बताया कि कैफी ने कक्षा 10वीं में भी टॉप किया था, उसे 10वीं में 95.2 फीसदी नंबर हासिल हुए थे। मैं ठेका मजदूर हूं और यहां ऑटोरिक्शा भी चलाता हूं।

See also  श्रेयस अय्यर की गलती पड़ी भारी, BCCI ने ठोका 24 लाख का जुर्माना, पूरी टीम को मिली सजा…

कैफी ने बताया अपना सपना

कैफी ने रिजल्ट पर खुशी जताते हुए एएनआई से बात की। न्यूज एजेंसी ने कैफी ने कहा,’मैं हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं, हाल की आए कक्षा 12वीं के रिजल्ट में मैंने 95.6 फीसदी नंबर हासिल किया है, वहीं कक्षा 10वीं में मैंने 95.2 फीसदी नंबर हासिल किया था। मैं एक एसिड अटैक विक्टिम हूं और आगे मेरा टारगेट एक आईएएस अफसर बनने का है। आगे उन्होंने कहा कि विजुअली चैलेंज्ड होने के कारण जीवन में कई सारी चुनतियां आईं, लेकिन मेरे माता-पिता और टीचर्स ने उनसे लड़ने में मेरी मदद की। मैंने अपनी तैयारी के दौरान ऑडियो और टेक्स्टबुक की मदद से ये नंबर हासिल किए हैं।

Advertisment

आगे कैफी ने कहा,”मेरे माता-पिता मेरे लिए हमेशा से ही प्रेरणास्रोत रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने मेरे लिए त्याग किया है, मैं भी उन्हें वैसा ही कुछ देना चाहता हूँ। इससे मुझे अपने जीवन में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। मैं अन्य छात्रों से कहना चाहती हूँ कि सोशल मीडिया और दूसरी चीज़ें हमारा भविष्य तय नहीं करेंगी, हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें विनम्र और अच्छा इंसान बनना होगा।”

See also  राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल डेका ने स्मृति चिन्ह किये भेंट...

कैफी के प्रिंसिपल ने कही ये बात

कैफी के रिजल्ट पर दृष्टिहीनों के लिए संस्थान के प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने कहा, “हमारे यहां कुल 173 छात्र हैं, जिन्हें सीबीएसई के गाइडलाइन के मुताबिक पढ़ाया जाता है। 12वीं कक्षा में, कैफ़ी ने 95.6% नंबर्स के साथ टॉप किया है। वह (कैफी) आईएएस अधिकारी बनना चाहती है और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि वह आईएएस अधिकारी बनेगी।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!