Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के साथ होगा राजिम कुंभ का समापन, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन होंगे मुख्य अतिथि, संत-महात्माओं का होगा आशीर्वचन और निकाली जाएगी भव्य शाही शोभायात्रा…

रायपुर। माघ पूर्णिमा 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प-2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 08 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का समापन तीसरा पुण्य पर्व स्नान के साथ होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगे।

See also  Raigarh News: ढ़ाई करोड़ रूपए के धान की हेराफेरी; टेंडानवापारा सोसाइटी का मामला, एफआईआर करने के आदेश, एफआईआर कराने के लिए अपेक्स बैंक के अफसरों को कहा गया, अफसर ही दिलाई बरत रहे...

देश-दुनिया में पांचवे कुंभ के नाम से प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन अवसर पर देशभर से पहुंचे साधु-संत एवं विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा शाही स्नान के लिए निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 6.30 बजे संत समागम परिसर से शुरू होकर नवापारा शहर और राजिम शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में बने शाही कुंड पहुंचेगी जहां साधु-संत शाही स्नान करेंगे। वहीं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तड़के सुबह से ही लाखों श्रद्धालु पुण्य स्नान कर अपने आप को धन्य करेंगे। महाशिवरात्रि के पहले ही राजिम कुंभ में श्रद्धालु की बहुत भीड़ देखी जा रही है। पर्व स्नान करने दूर-दराज से श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर्व के पहले ही राजिम नगरी पहुंच रहे हैं। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर तड़के सुबह स्नान पश्चात त्रिवेणी संगम में दीपदान कर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव और भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

See also  MI vs LSG : मुंबई ने लखनऊ को 216 रन का विशाल लक्ष्य दिया, सूर्या और रिकेल्टन की धुआंधार पारी...

राजिम कुंभ कल्प में अंतरर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय के अलावा स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश दुनिया में बिखरी है। राजिम कुंभ कल्प के समापन दिवस में मुम्बई से स्वस्ति मेहुल की टीम द्वारा पार्श्व गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी मंच पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार प्रकाश अवस्थी और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रामायण पर आधारित लाईट एंड साउंड शो का भव्य आयोजन होगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, देश के कोने-कोने से आये साधु-संत, नागा बाबा, मठाधीश और श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!