छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
कुशल वक्ताओं को मौका देगी युवा कांग्रेस – गौरव दुबे… जिले में किया गया यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 का पोस्टर लांच…

कुशल वक्ताओं को मौका देगी युवा कांग्रेस – गौरव दुबे
जिले में किया गया यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 का पोस्टर लांच
जांजगीर-चांपा। युवा कांग्रेस ने देशभर के सभी जिलों में अपने प्रवक्ता तलाशने कर दौर जारी रखा है। मंगलवार को जांजगीर के विश्राम गृह में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजक्त्व एवं विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दकी, हीरा उपाध्याय, मनोज कालू अग्रवाल, राजा सिद्दकी की उपस्थिति में यंग इंडिया बोल के संभाग प्रभारी गौरव दुबे और प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव भावेंद्र गंगोत्री की उपस्थिति में यंग इंडिया के बोल सीजन-3 पोस्टर लांच किया गया। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में गौरव दुबे ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवा कांग्रेस हर जिले में प्रवक्ता की नियुक्ति कर रही है। जिसके तहत् अच्छा बोलने वाले अच्छी राजनीतिक समझ रखने वाले 18 से 35 वर्ष के युवाओं को मौका दिया जायेगा। इसके लिए चयन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है जिसके तहत् इच्छुक आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन 25 अप्रैल तक भर सकता है। दुबे ने आगे बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी का मानना है कि पार्टी में अच्छे बोलने वाले और सक्रिय युवा शामिल हो वे देश की सेवा भावना से कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए बुथ स्तर पर पोस्टर चस्पा किया जायेगा। जिला युवा अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से अपने जिले से योग्य युवाओं को प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर तक भेजने का प्रयास करेंगे, जिससे हमारे जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो सके।



