Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur suicide News : रायपुर में कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विज्ञापन एजेंसी का था संचालक

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विज्ञापन एजेंसी के संचालक विश्वरंजन पुरोहित के रूप में हुई है। 10 जनवरी की सुबह न्यू राजेंद्र नगर स्थित उनके फ्लैट में उनका शव फंदे से लटका मिला।

यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कारोबारी हाल ही में अपने व्यवसाय में हुए नुकसान और उससे जुड़े मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  मुख्यमंत्री साय ने आरक्षक बरेठ के किडनी प्रत्यारोपण के लंबित देयक के भुगतान के संबंध में उचित कार्यवाही के दिए निर्देश...

जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ उसी फ्लैट में रहते थे, जहां उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अब तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में ACB ने DEO कार्यालय में छापा मारा, 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार...

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या की वजह साफ हो सकेगी। परिवार और परिचितों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!