Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Suicide Case : रायपुर में दर्दनाक घटना मां-पिता के झगड़े से परेशान बेटी ने की खुदकुशी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय छात्रा ने अपने सुंदरनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपनी परेशानी का जिक्र किया है।

🔹 नौ दिन से जांच में जुटी पुलिस
यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना को नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आत्महत्या की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है।
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा अपने मां-पिता के बीच चल रहे विवाद से मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

See also  इटालियन आका के इशारों पर नाचने वाले हमें बता रहे अंग्रेज - कमलेश जांगड़े, एओ ह्यूम मतलब एक अंग्रेज जिस पार्टी के संस्थापक वो क्या बात करेंगे...

🔹 क्या लिखा सुसाइड नोट में
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में छात्रा ने किसी को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है, लेकिन यह संकेत दिए हैं कि वह घर की तनावपूर्ण स्थिति से टूट चुकी थी।
फिलहाल पुलिस ने छात्रा के परिजनों से पूछताछ शुरू की है और मोबाइल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

🔹 छात्रा रह रही थी किराए के मकान में
छात्रा पिछले एक साल से रायपुर के सुंदरनगर इलाके में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज में मेधावी छात्रा थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही थी।

See also  बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने महिलाएं कर रही जैविक खाद के लिए किसानों को प्रेरित, रगजा गौठान में समूह की महिलाएं गोबर से बना रही वर्मी कंपोस्ट....

🔹 परिवार में मचा मातम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रायपुर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!