Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों की होगी भर्ती, आरक्षक के 36 पदों को मंजूरी; विभाग का नाम भी बदलेगा

रायपुर । छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। वहीं, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई है।

पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा रोजगार का अवसर

मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार, गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसका उद्देश्य सेना में प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त कर चुके युवाओं के कौशल का उपयोग राज्य की सेवाओं में करना है।

See also  विधानसभा में कद्दू बना VVIP : 40 किलो का कुम्हड़ा देखने लगी भीड़, विस अध्यक्ष, CM, डिप्टी CM को मिला अनूठा तोहफा...

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर श्रेणीवार 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले ही कर चुकी है। नए फैसले से पूर्व अग्निवीरों को राज्य पुलिस में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

आदिम जाति विकास विभाग का बदलेगा नाम

Advertisment

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तहत आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया जाएगा। इस फैसले के बाद विभाग का आधिकारिक नाम संशोधित किया जाएगा। सरकार के इन दोनों फैसलों को प्रशासनिक बदलाव और पूर्व अग्निवीरों के अनुभव का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

See also  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ाया मतदाता मित्रों का उत्साह, मतदान केंद्रों में मतदाताओं का सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!