Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अबॉर्शन कराकर शादी से मुकरा प्रेमी, रायपुर SSP ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश…

रायपुर। रायपुर में एक लड़की प्रेग्नेंट हुई, तो 6 महीने में ही बॉयफ्रेंड ने उसकी जबरन डिलीवरी करवा दी। बच्चा 10 मिनट तक जिंदा रहा, फिर बॉयफ्रेंड और उसके घर वालों ने मिलकर मासूम को जमीन के अंदर दफना दिया। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। रेप पीड़िता ने का आरोप है कि, लोधी पारा स्टेशन रोड के पास रहने वाले कृष्णा साहू से करीब 1 साल पहले एक शादी में दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। कृष्णा ने वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। फिर दोनों खमतराई इलाके में किराए से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोपी ने धीरे-धीरे युवती को विश्वास में ले लिया।

See also  रायपुर के होटल में युवक की हत्या में बड़ा खुलासा, नाबालिग प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता ने बताया कि, शादी का वादा कर उसने शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने यह बात कृष्णा को बताई, तो बच्चे को जन्म देने के लिए वह भी तैयार हो गया। लेकिन 6 महीने बाद आरोपी की बहन पायल ने उसे कहा कि बच्चे का अबॉर्शन करवा लो। फिर शादी कर लेना। इस मामले में पीड़िता ने रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें मारपीट का जिक्र भी किया गया है। इस मामले को लेकर खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह का कहना है कि, FIR दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी पतासाजी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  मंदिर तोड़फोड़ विवाद: बंद के दौरान बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज, टीआई को हटाया गया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!