Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : रायपुर में अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग से मची अफरा-तफरी, भनपुरी में तंबाकू गोदाम भी जला

Raipur News : रायपुर में अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग से मची अफरा-तफरी, भनपुरी में तंबाकू गोदाम भी जला

रायपुर: Raipur के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित Dolphin Jewelo Apartment में शनिवार को लिफ्ट में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे अपार्टमेंट में फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए रहवासियों को अलर्ट किया। गार्ड और कॉलोनीवासियों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति काफी नियंत्रण में आ चुकी थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

See also  शिवरीनारायण नगर में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, लगे जय श्री राम के नारे...

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जबकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

इधर, भनपुरी इलाके में एक तंबाखू गोदाम में भी आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कचरा जलाने के कारण लंबे समय से बंद पड़े गोदाम में आग फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

Advertisment

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और इमारतों में फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच करवाते रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

See also  अम्बेश जांगड़े बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!