Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Breaking News : पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया संदेही पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार, मचा हड़कंप…

बलौदाबाजार | Breaking News : भाटापारा ग्रामीण थाना में एक संदेही आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। Breaking News आरोपी प्रहलाद रजक को धारा 363 के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन उसने वाशरूम जाने के बहाने पुलिस की निगरानी से बचकर फरार होने में सफलता प्राप्त की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है और एक टीम गठित कर उसकी खोजबीन जारी है। उन्हें उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

See also  जिले में नहीं थम रहा नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस ने फिर एक आरोपी को नशीली दवाओं के साथ किया गिरफ्तार...

यह घटना खास महत्व रखती है क्योंकि इससे पहले भी कुछ महीने पहले एक संदेही आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, और बाद में उसकी लाश बरामद हुई थी।

इस घटना के बाद भाटापारा ग्रामीण पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!