Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : एसडीएम की जांच के बाद अफसर सस्पेंड, फर्जी भुगतान का खुलासा…

बीजापुर : बीजापुर जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित 11 पोटाकेबिन में फर्जी भुगतान का मामले में एक अधिकारी पर निलबंन की गाज गिरी है. मामले में कलेक्टर के निर्देशन में जिले के दो अनुभाग भोपालपट्टनम, बीजापुर के 11 पोटाकेबिनो में अनुभाग के एसडीएम की जांच कर फर्जी भुगतान के प्रमाण प्राप्त हुए.

बीजापुर कलेक्टर ने 11 पोटाकेबिनो में 42 लाख 78 हजार 475 शासकीय राशि की फर्जी भुगतान के मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए दो शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ थाना स्तर पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. मामले पर संयुक्त संचालक बस्तर शिक्षा विभाग ने बीजापुर,जिला बीजापुर(छ.ग.) के पत्र क्रमांक/581/कलेक्टर/शिकायत/2025 बीजापुर दिनांक 08/07/2025 में उल्लेख अनुसार शासकीय राशि के दुरुपयोग एवं अनियमितता में संलिप्तता छ.ग.सिविल सेवा (आचरण)नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम(1) (2) (3) के तहत तत्काल प्रभाव से सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर को निलंबित कर दिया गया है.

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामवनगमन पर्यटन परिपथ विकसित कर इस पुण्यभूमि को संवारने की अनुपम पहल की...

समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर को मामले में निलंबित किया गया है. बताया जा रहा है कि इनके माध्यम से ही फर्मो को भुगतान किया गया. इन्होंने ही बिना बिल देखे भुगतान करवा दिया. तीन फर्मो के बीच 42 लाख से ज्यादा की रकम सीधे खाते से डाल दी गई. यह भी नही देखा गया कि फर्म ने किस तरह की सप्लाई की है. बिना काम और बिल देखे भुगतान किया गया.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!