Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Durg News : दुर्ग में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला

दुर्ग : दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में की जा रही है।

ईडी की टीम सुबह उनके ठिकाने पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मामले को लेकर क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।

चतुर्भुज राठी एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 1986 में अमर बिल्डर्स की शुरुआत एकल स्वामित्व के रूप में की थी, जिसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे विस्तार करते हुए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। हाल के समय में उनके कोयला कारोबार में भी कदम रखने की चर्चा रही है।फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

See also  घर खरीदारों की पहली पसंद बन रहे हैं नए प्रोजेक्ट्स, ये हैं बड़े कारण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!