Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : रायपुर रेलवे स्टेशन से 2 साल की बच्ची लापता, CCTV में संदिग्ध महिला कैमरे में कैद

रायपुर। यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन की है, जहां 2 साल की बच्ची लापता हो गई। CCTV में एक महिला को मासूम को गोद में लेकर जाते हुए देखा गया है। बच्ची के लापता होने पर परिवार ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को डोंगरगढ़ निवासी प्रशांत भट्ट का पत्नी से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद वह अपनी बेटी अंशिका को लेकर रायपुर पहुंच गया। उस समय वह नशे की हालत में स्टेशन के पास घूम रहा था। इसी दौरान बच्ची किसी के हाथ लग गई और वह गायब हो गई। पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन घटना के 8 दिन बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

See also  कोसा कांसा कंचन, वोट देही जन-जन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नेवता, 17 नवम्बर को चुनई तिहार में शत प्रतिशत मतदान की अपील...

CCTV फुटेज में स्टेशन के पार्किंग एरिया में एक संदिग्ध महिला चार बच्चों के साथ दिखाई दी है, जिनमें से एक बच्ची के अंशिका होने की आशंका है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वही महिला अपहरण में शामिल है या नहीं।

घटना गंज थाना क्षेत्र में होने से जीआरपी और स्थानीय पुलिस के बीच जांच का अधिकार क्षेत्र तय करने में उलझन भी बनी हुई थी। जीआरपी थाना प्रभारी बी.एन. मिश्रा ने बताया कि बच्ची को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बच्ची की मां वर्षा ठाकुर का कहना है कि झगड़े के दौरान पति ने मारपीट की और फिर बेटी को लेकर निकल गया था। अगले दिन उसने फोन कर बताया कि बच्ची गायब है। जब वह रायपुर पहुंची तो CCTV में पति को बच्ची के साथ स्टेशन से बाहर जाते और फिर सड़क पर उसे नीचे उतारते देखा गया। इसके बाद बच्ची का कोई पता नहीं चला।

Advertisment

जांच में सामने आया कि स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण कई CCTV कैमरे हटाए गए हैं, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाने में दिक्कत हो रही है। कुछ समय पहले भी स्टेशन से बच्चों के अपहरण में शामिल महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है। अब अंशिका के गायब होने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

See also  1000 दीदियों की बाड़ी में मचान विधि से लगाई जा रही है सब्जी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!