Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कोसा कांसा कंचन, वोट देही जन-जन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नेवता, 17 नवम्बर को चुनई तिहार में शत प्रतिशत मतदान की अपील…

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनई तिहार में 17 नवम्बर को मतदान का नेवता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के मतदाताओं को भेजा है। छत्तीसगढ़ी में भेजे इस नेवता पाती में जिले के मतदाताओं को जय जोहार के अभिवादन के साथ कलेक्टर ने निवेदन किया है कि सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर ईव्हीएम मशीन का बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आस-पड़ोस, संगी-साथी के साथ मतदान करने का निमंत्रण इस नेवता पाती में दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि बिना भय व पक्षपात के वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने के लक्ष्य को लेकर जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से मतदाता प्रेरित हो रहें हैं। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 17 नवम्बर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। निर्धारित तिथि व समय में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

See also  हिमाचल में मानवता हुई शर्मसार, लिफ्ट देने के बहाने 65 साल की महिला के साथ दुष्कर्म

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!