Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime: रायपुर में ड्रायवर 50 लाख लेकर फरार: गुटखा लेने उतारते ही अकाउंटेंट को छोड़कर गाड़ी समेत गायब

रायपुर : रायपुर में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां उसका ड्रायवर 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। गीतांजलि नगर निवासी कारोबारी उमेश प्रसाद ने 25 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट और ड्रायवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपये नकद देकर घर पहुंचाने भेजा। दोनों कार (CG 04 QG 6633) से निकल पड़े।

जब वे खम्हारडीह थाना के पास पहुंचे, तो ड्रायवर ने अकाउंटेंट को पान ठेले से गुटखा लाने के लिए नीचे उतार दिया। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से उतरा, ड्रायवर गाड़ी और पैसों के साथ मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद क्या हुआ?

  •  अकाउंटेंट ने तुरंत कारोबारी को सूचना दी
  •  कारोबारी ने अपने रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
  •  खम्हारडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
See also  वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रेल मंडल बिलासपुर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण, रायगढ़ स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर विस्तार से हुई चर्चा...

आरोपी के बारे में जानकारी

  •  नाम: कृष्णा साहू
  •  निवास: भाठागांव, रायपुर
  •  पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था
  •  घटना के बाद से मोबाइल बंद है और फरार है

पुलिस की कार्रवाई

Advertisment
  •  अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का केस दर्ज
  •  अलग-अलग इलाकों में तलाश जारी
  •  सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!