Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026: कोहली ने रचा इतिहास, 800 चौके और 300 छक्के पूरे, एक ही मैच में कई उपलब्धियां

न्यूज डेस्क : IPL 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

कोहली 9000 रन के करीब
इस पारी के साथ कोहली IPL इतिहास में 9000 रन के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 8989 रन हो चुके हैं और वे इस ऐतिहासिक उपलब्धि से महज 11 रन दूर हैं।

800 चौके और 300 छक्कों का रिकॉर्ड
कोहली ने इस मुकाबले में 800 चौके पूरे कर IPL इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। साथ ही उन्होंने 300 छक्कों का आंकड़ा भी पार किया और इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।

See also  10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

चिन्नास्वामी में RCB की 50वीं जीत
बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50वीं जीत दर्ज की। इस उपलब्धि के साथ RCB एक ही मैदान पर 50 जीत दर्ज करने वाली चौथी टीम बन गई है।

सुदर्शन की सेंचुरी भी गई बेकार
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने IPL में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

Advertisment

मैच के टॉप मोमेंट्स
मैच में कई यादगार पल देखने को मिले। सुदर्शन का एक हाथ से लगाया गया छक्का, कोहली का शुरुआती कैच छूटना और सुयश शर्मा का गिल के विकेट पर खास सेलिब्रेशन चर्चा में रहा। इसके अलावा आउट होने के बाद कोहली का रिएक्शन भी सुर्खियों में रहा।

See also  मिडिल ईस्ट जंग का असर! पेट्रोल ₹2.35 तक महंगा, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!