Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छह लोग गिरफ्तार…

वाराणसी। लालपुर पांडेपुर इलाके में 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ कहीं गई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने चार अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। सक्सेना ने बताया कि जब पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म के बारे में कुछ नहीं बताया। हालांकि, पीड़िता के परिवार ने छह अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

See also  नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात...

अधिकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच आरोपी उसे कई होटल और हुक्का बार में ले गए तथा उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!