Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Airport : रायपुर एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। बुधवार को जांच के दौरान एक नाइजीरियन नागरिक को 270 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कोकीन बरामद की गई। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

डीआरआई ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!