Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया, शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के निरंतर समर्थन को दोहराया

दिल्ली,22अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई। नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

राष्ट्रपति मैक्रों ने वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठकों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गाजा की स्थिति पर भी अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने और 2026 को ‘नवाचार वर्ष’ के रूप में मनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई।

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाओं को काशी से बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ अंतरित की महतारी वंदन की राशि, काशी से वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए भी समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने सभी मुद्दों पर संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!