Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Accident: रायपुर रिंग रोड पर कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, घंटों जाम से लोग परेशान

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाँटांगाँव रिंग रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे। भाँटांगाँव के पास अचानक दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

See also  खनिज संसाधनों की उपलब्धता और खनन गतिविधियों में देश का अग्रणी राज्य है छत्तीसगढ़: केंद्रीय खनिज सचिव व्ही.एल. कान्ता राव, प्रदेश में खनन गतिविधियों के सुचारू संचालन पर विस्तृत विचार-विमर्श, केन्द्रीय खनिज सचिव ने की प्रदेश में खनन गतिविधियों की समीक्षा...

घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क पर फंसे वाहनों को निकलवाया और दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रक को हटाने की कार्रवाई की। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!