Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खाना खाया नींद आई फिर किसान की हो गई मौत, 5 मिनट पहले खेत में किया था कीटनाशक का छिड़काव…

यूपी। मथुरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति की कीटनाशक के जहर के चलते मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कीटनाशक के जहर से 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रंजना सचान ने कहा कि महावन कस्बे का कन्हैया शनिवार को खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था. वहीं, घर लौटने पर वह अपनी पत्नी की सलाह के बावजूद बिना हाथ धोए खाना खाने बैठ गया. सचान ने कहा कि खाने के कुछ समय बाद, कन्हैया को नींद आने लगी और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई.

See also  भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ! एनएस राजा सुब्रमणि होंगे CDS, लेंगे अनिल चौहान की जगह

सचान ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर, युवक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे. कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद वे घर आए और बिना हाथ को धोए ही खाना खाने लगे. हालांकि, हाथ नहीं धोने पर मैंने उन्हें टोका भी, लेकिन उन्होंने मेरी बातों को इग्नोर कर दिया. जिससे खाने के बाद उन्हें नींद आने लगी और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!