Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: मूंगफली चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या

रायगढ़। रायगढ़ जिले में घर की बाड़ी से मूंगफल्ली चोरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपनई में कल दोपहर गांव के सरपंच मदन मदन चैहान एवं बसंत सिदार ने चोरी का आरोप लगाते हुए चेतन सिंह धनवार के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद बसंत सिदार फिर लौटा और डंडे से चेतन सिंह पर ताबड़तोड हमला कर दिया। सीने, गर्दन, पीठ में चोट आने से कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक चेतन सिंह धनवार के भाई चैन सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद उसका भाई आंगन से पूजा कमरे में चला गया था, तब उन्होंने सोचा कि शायद वह सोने चला गया होगा। शाम 6 बजे तक चेतन के नही उठने पर उन्हें पता चला कि मारपीट के दौरान अधिक चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी चक्रधर नगर थाने में दी है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  Fashion Tips : अगर आपकी भी हाइट है कम? तो आज से ही अपनाएं ये फैशन सेन्स, सब करेंगे तारीफ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!