Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारत में कोरोना का ‘कोहराम’ जारी: 27 राज्यों में फैला नया वैरिएंट, 24 घंटे में 7 लोगों ने तोड़ा दम, मौतों की कुल संख्या 44 पहुंची, एक्टिव केस 4302 के पार

Corona In India: भारत में कोरोना का कोहराम जारी है। कोरोना की चपेट में अब देश के 27 राज्य आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं अबतक कुल 44 लोगों को कोरोना लील चुका है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 4302 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को ही 300 नए केस मिले। सबसे ज्यादा गुजरात में 108 और महाराष्ट्र में 86 मामले सामने आए।

कोरोना के नए वैरिएंट्स से देश में जनवरी से अब तक 44 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 37 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 4 मरीजों ने जान गई है। राज्य में मरने वाला की संख्या 14 पहुंच गई है। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी 1-1 मौत हुई है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Telegram पर लगाई अस्थाई रोक

जबकि कोरोना 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से फैल चुका है। हालांकि 9 राज्यों में अब तक एक भी मामला नहीं है। सबसे ज्यादा 1373 एक्टिव केस केरल में हैं। वहीं महाराष्ट्र 510 केसों के साथ दूसरे नंबर है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

24 घंटे में 276 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में अब भी सबसे अधिक मामले हैं, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली भी कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और गुजरात में समान रूप से 64-64 नए मामले दर्ज किए गए हैं वहीं, उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना 276 नए मामले सामने आए हैं।

See also  तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल…

इस राज्य में सबसे अधिक एक्टिव केस
अगर अब तक सामने आए कुल मामलों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। वहां 1435 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान दूसरे नंबर पर है, जहां कुल 510 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक 483 और उत्तर प्रदेश में 201 संक्रमित मरीजों की जानकारी मिली है।

Advertisment

हिमाचल में मास्क जरूरी

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। इसके बाद राज्य सरकार ने देर रात एडवाइजरी जारी कर सभी हॉस्पिटल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं केरल सरकार ने नई गाइडलाइन के तहत सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया है।

See also  निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ नहीं हो कोई समझौता, समय-सीमा में पूर्ण हो सभी कार्य - उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!