Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: रील बनाने चलती ट्रेन के सामने दौड़ा युवक, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, फाटक पर खड़े लोगों ने बनाया वीडियो

कोरबा। कोरबा जिले में एक युवक ने रील बनाने के लिए ट्रेन के सामने स्टंटबाजी की। सुनालिया मार्ग नहर पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक चलती मालगाड़ी के सामने दौड़ गया। जिसके बाद पायलट ने ट्रेन रोकी। ट्रेन के करीब आते ही युवक ट्रैक से बाहर निकल गया।

ट्रैक से 50 मीटर की दूरी पर ही फाटक है। वहां खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद रेलवे ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है। रेलवे पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

See also  अल्लू अर्जुन स्टारर राका का सिग्नेचर मूव होगा खास? अल्लू अर्जुन की टीम राइट्स सुरक्षित रखने की कर रही है तैयारी

बताया जा रहा है वीडियो 3 दिन पहले का है। युवक की उम्र करीब 18 साल की है। वह शारदा विहार के आसपास कर रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद लोगों से ऐसा ना करने की अपील की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसमें जान भी बना सकती है। गलती से युवक का पैर स्लीप हो जाता तो उसकी जान भी सकती थी। हालांकि इस क्षेत्र में ऐसी घटना आम है। कुछ युवक चलती ट्रेन के सामने दौड़ने के साथ-साथ पुल से नहर में छलांग भी लगा देते हैं।

आगे की कार्रवाई में जुटी रेलवे पुलिस

Advertisment

घटना के समय मौके पर मौजूद लोग युवक की इस हरकत को देख हैरान रह गए। फिलहाल रेलवे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  कांग्रेस नेता सलीम खान एवं उसके पुत्र के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!