Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: कलयुगी बेटे की काली करतूत, डंडे से वार कर अपने ही पिता को मार डाला, बेटे को घर का काम करने की नसीहत पड़ा महंगा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग को अपने पुत्र को घर में काम करने की नसीहत देना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसके ही पुत्र ने बुजुर्ग पिता के सिर पर डंडे से वार करके उसकी जान ले ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढरमार निवासी फुलकुंवर यादव ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि उसके धनसिंह यादव पिता बुढा यादव उम्र 70 साल इन दिनों आवास योजना अंतर्गत मकान बनवा रहा था। 12 जून की शाम 4 बजे धनसिंह अपने बेटे हरिराम को घर में काम करने बोला इस दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और देखते ही देखते हरिराम ने अपने बुजुर्ग पिता धनसिंह के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। जिससे लहुलूहान हालत में परिजनों के द्वारा धनसिंह यादव को तत्काल लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट और खून अधिक निकल जाने की स्थिति में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

See also  धरती, हवा और पानी का संरक्षण कर हमें पर्यावरण को बचाना हैः बंजारा, पर्यावरण दिवस के अवसर पर एबीवीटीपीएस मड़वा की ओर से नियमित 23 दिनों तक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया....

बहरहाल मामले की जानकारी मिलते ही लैलूंगा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहंुचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंपते हुए धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!