Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Weather Alert : कल से मौसम दिखाएगा कड़े तेवर, राज्य में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी…

Weather Alert : कल से मौसम दिखाएगा कड़े तेवर, राज्य में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी।

नई दिल्ली। कल से उत्तराखंड में मौसम विकट हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार से राज्यभर में बारिश की संभावना है, जो 21 जनवरी तक जारी रह सकती है। रविवार को हुई बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से राज्य में सर्दी ने अपनी तीव्रता बढ़ा दी है।

उत्तराखंड के नैनीताल, मुनस्यारी, बदरीनाथ, केदारनाथ, चौपाता, हर्षिल, रानीखेत जैसे स्थानों पर बर्फबारी हुई थी, जबकि अन्य इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली थी। सोमवार से लेकर आज तक मौसम साफ था।

आज सुबह से ही पहाड़ी इलाकों में धूप खिली हुई थी, जबकि चारों ओर पाले की सफेद चादर फैली हुई थी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से 21 जनवरी तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है।

See also  CG News : राजनांदगांव की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें

आईएमडी के अनुसार, 15 और 16 जनवरी को राज्य भर में बारिश हो सकती है। 17 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 18 से 21 जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं। 18 जनवरी से इन तीन जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Advertisment

आईएमडी ने 15, 18, 19 और 20 जनवरी को राज्य के तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है, और 16 जनवरी को 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!