Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG NEWS : थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर…

युवक बुरी तरह झुलस गया, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रतलाम। रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र परिसर में 35 वर्षीय अजय पवार उर्फ अजय चोटी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है।

पुलिस के अनुसार 6 व 7 सितंबर 2013 की रात ईश्वर नगर क्षेत्र में

See also  Honda Cars : होंडा की कारों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, जानें गाड़ी के फीचर्स से लेकर कीमत...

ऑटो में आग लगाकर उसके चालक नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की थी, तो पता चला था कि हत्या आरोपित अजय पवार ने की है तथा ऑटो में आग भी उसने लगाई है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अजय सिंह पवार को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा वर्ष 2016 में सुनाई थी। कुछ समय पहले वह जेल से छूट कर आया है। उक्त प्रकरण में मुकेश कटारा गवाह था।

Advertisment

9 जनवरी 2025 को अजय व मुकेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अजय ने मुकेश कटारा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने का प्रकरण दीनदयाल नगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मामला 7 वर्ष से काम की सजा होने से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।

See also  CNG Price Hike: 3 दिन में तीसरी मार! फिर महंगी हुई CNG, 80 रुपए के पार पहुंची कीमत… MP और छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा असर

शुक्रवार रात अजय सिंह नशे की हालत में पेट्रोल और माचिस लेकर दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और दबाव बनाते हुए मुकेश व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा, उसका कहना था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अजय ने बोतल से शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

पहले भी दी थी मरने की धमकी
पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया तथा मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। अजय ने 6 फरवरी 2025 तथा 14 फरवरी 2025 को भी नशे की हालत में थाना परिसर में आकर मरने की धमकी दी थी। अजय सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास मारपीट के कुल 6 मामले पंजीबद्ध है। एसपी राकेश खाखा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

See also  रायपुर पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के दौरान ताबड़तोड़ कार्यवाहियां व धरपकड़ की गई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!